भारतीय नौसेना के जहाजों पर लगाने के लिए यूनिकॉर्न मस्तूल के सह-विकास के लिए भारत सरकार और जापान सरकार के बीच 15 नवंबर 24 को टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में कार्यान्वयन ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
टोक्यो में आयोजित एक समारोह में जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज और जापान रक्षा मंत्रालय के अधीन एक्वीजिशन टेक्नोलॉजी एंड लॉजिस्टिक्स एजेंसी (एटीएलए) के आयुक्त इशिकावा ताकेशी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए और इस कार्यान्वयन ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया।
यूनिफाइड कॉम्प्लेक्स रेडियो एंटीना (यूनिकॉर्न) एकीकृत संचार प्रणालियों वाला एक मस्तूल है जो नौसेना प्लेटफार्मों की गुप्त विशेषताओं को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
भारतीय नौसेना इन उन्नत प्रणालियों को शामिल करने का प्रयास कर रही है। इनको भारत में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा जापान के सहयोग से विकसित किया जाएगा।
जब इस ज्ञापन का क्रियान्वयन होगा तो यह भारत और जापान के बीच रक्षा उपकरणों के सह-विकास/सह-उत्पादन का पहला अवसर होगा।
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…
स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…