भारत

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48 सीटें जीती, आम आदमी पार्टी ने 22 सीटें हासिल की

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्‍ली में सत्‍ता में वापसी की है। 70 सदस्‍यीय विधानसभा में भाजपा ने 48 सीटें जीती हैं। आम आदमी ने 22 सीटें हासिल की हैं। कांग्रेस लगातार तीसरी बार दिल्‍ली में जीत का खाता नहीं खोल पाई।

भाजपा के जिन प्रमुख नेताओं को जीत मिली है उनमें नई दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह, जंगपुरा से तरविंदर सिंह मारवाह, रोहिणी से विजेन्‍द्र गुप्‍ता, करावल नगर से कपिल मिश्रा, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली, बिजवासन से कैलाश गहलोत, ग्रेटर कैलाश से शिखा रॉय, मोती नगर से हरीश खुराना, शकूर बस्ती से करनैल सिंह और कस्तूरबा नगर से नीरज बसोया शामिल हैं।

आम आदमी पार्टी के लगभग सभी प्रमुख नेता चुनाव हार गए हैं। इसमें पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया, सत्‍येन्‍द्र जैन, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज और दुर्गेश पाठक शामिल हैं। पार्टी के जीतने वाले उम्‍मीदवारों में कालकाजी से मुख्‍यमंत्री आतिशी, सदर बाजार से सोम दत्त, बाबरपुर से गोपाल राय, दिल्ली कैंट से वीरेंद्र सिंह कादियान, तिलक नगर सीट से जरनैल सिंह, बल्लीमारान से इमरान हुसैन और तुगलकाबाद से सही राम शामिल हैं।

कांग्रेस लगातार तीसरी बार दिल्‍ली में जीत का खाता नहीं खोल पाई। कांग्रेस के संदीप दीक्षित, भाजपा के रमेश बिधूडी और राज कुमार आनंद को भी हार का सामना करना पडा है।

Editor

Recent Posts

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…

1 घंटा ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

3 घंटे ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

3 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

3 घंटे ago