आई.पी.एल. क्रिकेट में कल मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 19वें ओवर में 166 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगिता में आज बेंगलुरु में पंजाब किंग्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। ये मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।
insamachar
आज की ताजा खबर