कश्मीर घाटी में पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। उरी में उसके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। उरी कमलकूट मंडयान क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधि की विशेष सूचना के आधार पर बारामुला पुलिस और सेना ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी गयी। पुलिस और सुरक्षा बलों को देखकर संदिग्ध व्यक्ति ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन सतर्क गश्ती दल ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।इस बीच आज शाम सोपोर के चेक मोहल्ला नौपोरा में मुठभेड़ शुरू हुई। अंतिम समाचार मिलने तक आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी जारी थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…
भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…