भारत

कश्‍मीर घाटी में पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर लश्‍कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया

कश्‍मीर घाटी में पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ लश्‍कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। उरी में उसके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। उरी कमलकूट मंडयान क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधि की विशेष सूचना के आधार पर बारामुला पुलिस और सेना ने संयुक्‍त अभियान चलाया। इस दौरान एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी गयी। पुलिस और सुरक्षा बलों को देखकर संदिग्ध व्यक्ति ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन सतर्क गश्ती दल ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।इस बीच आज शाम सोपोर के चेक मोहल्ला नौपोरा में मुठभेड़ शुरू हुई। अंतिम समाचार मिलने तक आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी जारी थी।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

16 मिनट ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

18 मिनट ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

20 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

23 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

25 मिनट ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

5 घंटे ago