ओडिशा में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान सुदर्शन की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा आज पुरी में आयोजित की जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी इस वार्षिक उत्सव में भाग लेंगी। यात्रा में दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। ओडिशा सरकार ने राष्ट्रपति के दौरे और रथयात्रा का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए पूरी तैयारी की है। राज्य सरकार ने रथयात्रा के लिए आज और कल दो दिन के अवकाश की घोषणा की है।
भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान सुदर्शन की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा आमतौर पर एक दिन की होती है, लेकिन विशेष खगोलीय व्यवस्थाओं के कारण से इस साल दो दिन तक चलेगी, जो कि 1971 में आखिरी बार देखी गई दुर्लभ घटना है। रथों को श्री जगन्नाथ मंदिर के सिंहद्वार के सामने रखा गया है और उन्हें श्री गुंडिचा मंदिर ले जाने के लिए तैयार किया गया है, जहां वे एक सप्ताह तक रहेंगे। सभी अनुष्ठान समाप्त होने के बाद भक्त आज दोपहर रथों को खीचेंगे। पारंपरिक प्रथा से हटकर, तीन देवताओं भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र से जुड़े कई अनुष्ठान एक ही दिन में किये जाएंगे। इस साल रथ यात्रा और ‘नबजौबन दर्शन’ और ‘नेत्र उत्सव’ जैसे संबंधित अनुष्ठान सभी आज होंगे।
सर्वोच्च न्यायलय ने आज केंद्र सरकार से जवाब मांगा कि एसिड की खुदरा बिक्री पर…
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने…
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में बिहार…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून की पहली तिमाही में भारत…
बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कोच्चि में राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आरएसईटी)…