अंतर्राष्ट्रीय

अमरीकी राष्‍ट्रपति ट्रंप के नए टैरिफ की धमकी के जवाब में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ”बाई कनाडियन और बिल्‍ड कनाडियन” का आह्वान किया

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप के नए टैरिफ की धमकी के जवाब में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ”बाई कनाडियन और बिल्‍ड कनाडियन” का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री कार्नी ने अपने निजी सोशल मीडिया अकाउंट में एक वीडियो जारी कर अन्‍य देशों के कारण पैदा हुए आर्थिक खतरों का मुकाबला करने के लिए कनाडा में वस्‍तुओं का उत्‍पादन करने और कनाडा की वस्‍तुएं खरीदने का आग्रह किया है। वीडियो में उन्‍होंने कहा कि कनाडा की अर्थव्‍यवस्‍था को अन्‍य देशों से खतरा है और कनाडा के लोगों ने तय कर लिया है कि उन्‍हें क्‍या करना है। अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कल कनाडा से अमरीका आने वाली वस्‍तुओं पर शत-प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें…

23 मिनट ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में आईआईटी मद्रास यूनिकॉर्न वेंचर फंड लॉन्च किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज बेंगलुरु में आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में…

41 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम…

2 घंटे ago

कल रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे: वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कल रविवार को…

2 घंटे ago