अंतर्राष्ट्रीय

गजा में पोलियो टीकाकरण के पहले चरण में अब तक 1 लाख 87 हजार बच्‍चों का हुआ टीकाकरण

गजा के मध्‍य क्षेत्र में पोलियो टीकाकरण के पहले चरण में 1 लाख 87 हजार बच्‍चों का टीकाकरण किया जा चुका है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के महानिदेशक ट्रेडोस अधनॉम घेब्रेयेसुस ने कहा कि स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों ने पहली सितम्‍बर से 1 लाख 87 हजार बच्‍चों का टीकाकरण किया है।

मानवीय कार्य समन्‍वय के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र कार्यालय ने बताया कि यह अभियान अब आज से तीन दिनों के लिए गजा के दक्षिणी क्षेत्र में शुरू हो गया है। इसके बाद, गजा के उत्तरी क्षेत्र में टीकाकरण अभियान होगा। इस महत्‍वाकांक्षी अभियान में छह लाख 40 हजार से अधिक बच्‍चों को टीके की दो खुराक पिलाने का लक्ष्‍य तय किया गया है।

पिछले महीने विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने पुष्टि की थी कि एक बच्‍चा आंशिक रूप से टाईप टू पोलियो वायरस का शिकार हो गया है। यह पिछले 25 सालों में इस क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला है।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना पोत त्रिशूल ने भारत-फ्रांस द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास वरुण के 24वें संस्करण में भाग लिया

भारतीय नौसेना पोत-आईएनएस त्रिशूल फ्रांसीसी नौसेना के साथ वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास 'वरुण' के 24वें…

33 सेकंड ago

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…

4 घंटे ago

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

6 घंटे ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

6 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

7 घंटे ago