भारत

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में दस राज्‍यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 93 लोकसभा सीटों पर संपन्न हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में दस राज्‍यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 93 लोकसभा सीट के लिए वोट डाले गए। मतदान का समय शाम 6 बजे तक था। पूर्वोत्‍तर और वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में मतदान का समय अलग-अलग था। तीसरे चरण में गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्‍ट्र की 11 और उत्‍तर प्रदेश की 10 सीटों के अलावा मध्‍य प्रदेश की 9, छत्तीसगढ की 7, बिहार की 5, असम तथा पश्चिम बंगाल की 4-4, और गोवा तथा दादरा नगर हवेली दमन दीव की 2-2 सीटों पर वोट डाले गए।

जम्‍मू-कश्‍मीर के अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र में तीसरे चरण में होने वाला मतदान अब छठे चरण में होगा। इसके अलावा गुजरात की सूरत लोकसभा सीट पर उम्‍मीदवार के निर्विरोध निर्वाचित होने के कारण मतदान नहीं कराया गया। मध्‍य प्रदेश की बेतुल सीट पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्‍याशी के निधन के कारण इस सीट पर दूसरे चरण में होने वाला मतदान आज तीसरे चरण में हुआ।

इस चरण में एक हजार तीन सौ 31 उम्‍मीदवारों के राजनीतिक भाग्‍य का निर्णय होगा। दिग्‍गज नेताओं में शामिल हैं – वरिष्‍ठ भाजपा नेता अमित शाह, मनसुख मांडविया, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, नारायण राणे, परषोत्‍तम रूपाला, प्रलहाद जोशी, शिवराज सिंह चौहान तथा बसवराज बोम्‍मई, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और अधीर रंजन चौधरी, समाजवादी पार्टी नेता डिंपल यादव, राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी – शरद पवार गुट की नेता सुप्रिया सुले।

Editor

Recent Posts

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…

1 घंटा ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

3 घंटे ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

3 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

3 घंटे ago