महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यूपी वॉरियर्स को नौ विकेट से हरा दिया। नवी मुंबई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 144 रन का लक्ष्य 12 ओवर और एक गेंद में एक विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाकर हासिल कर लिया। ग्रेस हैरिस ने 85 रन की पारी खेली।





