पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वामपंथी दलों ने भाजपा के खिलाफ संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाने के ममता बनर्जी का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। ममता बनर्जी ने कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और कट्टर वाम दलों सहित सभी विपक्षी दलों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया था।
कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या ऐच रॉय ने ममता बनर्जी की अपील खारिज करते हुए पूछा कि वह कट्टर वामपंथी समूह की बात क्यों कर रही हैं। उन्होंने 2013 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ माओवादी हिंसा का भी जिक्र किया। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर पिछले चुनावों में कांग्रेस को बदनाम करने और भाजपा के उदय को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि ममता बनर्जी ने ही भाजपा को बंगाल में पैर जमाने का मौका दिया।
माकपा के प्रदेश सचिव मोहम्मद सलीम ने भी इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज करते हुए ममता बनर्जी को भ्रष्ट और सांप्रदायिक बताया। सीपीआई के प्रदेश सचिव स्वपन बंदोपाध्याय ने कहा कि ममता बनर्जी के साथ जुड़ने का कोई सवाल ही नहीं है।
बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम…
16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, श्री कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो…