Defence News

आईएनएएस के दिवाकर जयंती ने नौसेना आयुध के महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण किया

आईएनएएस के दिवाकर जयंत ने 2 फरवरी 2026 को रक्षा मंत्रालय के नौसेना मुख्यालय में नौसेना आयुध महानिदेशक (डीजीओएनए) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है । वह पी. उपाध्याय का स्थान लेंगे, जो 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए।

दिवाकर जयंत भारतीय नौसेना आयुध सेवा के 1991 बैच के हैं। उन्होंने 28 दिसंबर 1992 को भारतीय नौसेना के नौसेना आयुध संगठन में कार्यभार संभाला और 33 वर्षों की सेवा अवधि के दौरान मुंबई, विशाखापत्तनम और अलवाय स्थित नौसेना आयुध डिपो और राष्ट्रीय नौसेना कार्यालय/रक्षा मंत्रालय में मुख्य महाप्रबंधक और महाप्रबंधक/प्रधान निदेशक सहित विभिन्न वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है।

दिवाकर जयंत आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं और टॉरपीडो के जीवन-चक्र प्रबंधन में विशेषज्ञ हैं। वह विस्फोटक अवसंरचना परियोजनाओं की योजना बनाने में निपुण हैं। इसके अतिरिक्‍त, उन्हें मानव संसाधन और प्रशासन का व्यापक ज्ञान है। उन्‍होंने प्रतिष्ठित एपीपीपीए कोर्ष (2017-18) भी पूरा किया है।

Editor

Recent Posts

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…

24 मिनट ago

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…

27 मिनट ago

उड़ीसा के नए राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली

उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…

33 मिनट ago

ग्‍वालियर में शीतला माता मंदिर ट्रक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 39 घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…

34 मिनट ago

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

4 घंटे ago