Defence News

रक्षा सहयोग पर भारत-ब्रुनेई संयुक्त कार्य समूह की उद्घाटन बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

रक्षा सहयोग पर भारत-ब्रुनेई संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की उद्घाटन बैठक 9 दिसंबर, 2025 को नई दिल्ली में हुई। यह बैठक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। जिन प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा हुई उनमें सैन्य आदान-प्रदान और संयुक्त प्रशिक्षण का विस्तार, समुद्री सुरक्षा सहयोग, समुद्री मार्गों की सुरक्षा और मानवीय सहायता एवं आपदा राहत पर विशेष ध्यान, क्षमता निर्माण, रक्षा उद्योग सहयोग और प्रौद्योगिकी सहयोग के अवसर शामिल हैं।

बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद और ब्रुनेई के रक्षा मंत्रालय की उप-स्थायी सचिव पोह कुई चून ने की। बैठक से पहले, सह-अध्यक्षों ने रक्षा सहयोग पर संयुक्त कार्य समूह की स्थापना हेतु विचारार्थ विषयों (टीओआर) पर हस्ताक्षर किए।

विचारार्थ-विषयों पर हस्ताक्षर से द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के एक नए युग की शुरुआत हुई। संयुक्त कार्य समूह (जेडब्‍ल्‍यूजी) मौजूदा रक्षा संबंधों की समीक्षा और सहयोग के नए रास्ते तलाशने के लिए एक रचनात्मक मंच के रूप में कार्य करता है।

दोनों पक्षों ने रक्षा साझेदारी में बढ़ती गति का स्वागत किया। संयुक्त कार्य समूह व्‍यवस्‍था के अंतर्गत सहयोग के लिए एक सुनियोजित रूपरेखा लागू करने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और नियम-आधारित व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि की।

अपने दो-दिवसीय दौरे के दौरान, उप-स्थायी सचिव ने नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से भी मुलाकात की।

पोह कुई चून ने डीपीएसयू भवन का भी दौरा किया। यह एक नई, अत्याधुनिक सुविधा है जिसका हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में उद्घाटन किया था। यह सभी 16 रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों के लिए एक महत्‍वपूर्ण केंद्र है, जिसका उद्देश्य सहयोग, नवाचार को बढ़ावा देना तथा विश्व के समक्ष देश की रक्षा विनिर्माण क्षमताओं को प्रदर्शित करना है।

Editor

Recent Posts

सीसीआई ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 6.63% अल्पांश शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 6.63% अल्पांश…

1 घंटा ago

ICC T20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया

ICC टी-ट्वेंटी विश्व कप में कल रात ग्रुप-ए के मैच में भारत ने नामीबिया को…

2 घंटे ago

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी, बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की ओर

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी है। बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की…

2 घंटे ago

RBI ने किसानों को व्यापक ऋण सुविधा के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के मसौदा नियमों में संशोधन किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए संशोधित मसौदा नियम जारी किए…

2 घंटे ago

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और पुडुचेरी सरकार ने ब्लू इकॉनमी और तटीय लचीलेपन को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) और पुडुचेरी सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण…

2 घंटे ago

सीसीआई ने इनोमोटिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीमेंस लिमिटेड के लो वोल्टेज मोटर व्यवसाय के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमुंडी एसेट मैनेजमेंट एस.ए.एस. (अधिग्रहणकर्ता) और आईसीजी पीएलसी (लक्ष्य कंपनी) के…

2 घंटे ago