बिज़नेस

आयकर विभाग ने राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL), विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में टीडीएस पहुंच कार्यक्रम का आयोजन किया

आयकर विभाग ने संयुक्त आयकर आयुक्त, टीडीएस सर्कल, विशाखापत्तनम के तहत आज (14.10.2024) विशाखापत्तनम स्टील प्लांट की कॉर्पोरेट इकाई आरआईएनएल में “टीडीएस पंहुच कार्यक्रम” का आयोजन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता के प्रसाद, आईआरएस, संयुक्त आयकर आयुक्त, टीडीएस सर्कल, विशाखापत्तनम ने की, जिसमें अन्य गणमान्य व्यक्तियों इज्जदा मधुसूदन राव, आईआरएस, उप आयकर आयुक्त, टीडीएस सर्कल विशाखापत्तनम, आरआईएनएल और आयकर विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

के प्रसाद ने आरआईएनएल के वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए आयकर विभाग में टीडीएस के संबंध में हाल ही में हुई प्रगति के बारे में बताया, जिसमें विभाग में डिजिटलीकरण प्रक्रिया, पहले से भरे गए रिटर्न में प्रदर्शित होने वाली वित्तीय जानकारी एकत्र करना, वार्षिक सूचना प्रणाली के माध्यम से डेटा एकत्र करना, अपील दाखिल करना आदि शामिल हैं। ये सभी कार्य करदाताओं की सुविधा के अनुसार किसी आयकर कार्यालय में जाए बगैर किए जा सकते हैं। के प्रसाद ने कहा कि आरआईएनएल का आधार मजबूत है और यह देश की वित्तीय वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह कार्यक्रम विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र की कॉर्पोरेट इकाई आरआईएनएल के अधिकारियों/कर्मचारियों तक पहुंच बनाने के लिए आयोजित किया गया था, ताकि टीडीएस प्रावधानों और अनुपालन, आईटी कटौती/छूट के वास्तविक दावे के बारे में जागरूकता पैदा की जा सके। इसका उद्देश्य स्टाफ सदस्यों को सलाह जारी करना, कर अनुपालन, करदाता सेवाओं, आयकर विभाग में हालिया विकास, विभाग द्वारा शुरू की गई प्रमुख योजनाओं आदि के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

इसके बाद आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की आयकर से जुड़ी शंकाओं का समाधान किया।

Editor

Recent Posts

यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया

यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू…

2 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 क्रिकेट श्रृंखला का पहला मैच आज लखनऊ में

क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का पहला मुकाबला…

2 घंटे ago

भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति समर्थन दोहराया

भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपना समर्थन दोहराया है।…

2 घंटे ago

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से आठ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के…

2 घंटे ago

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, और पुद्दुचेरी की पांच विधानसभा सीट और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी की पांच विधानसभा सीटों तथा असम की एक लोकसभा सीट…

2 घंटे ago

भारत-जापान संयुक्त ऋण तंत्र (जेसीएम) के लिए परिचालन नियमावली का संयुक्त रूप से शुभारंभ

भारत में जापान के राजदूत केइची ओनो और तत्कालीन सचिव (एमओईएफसीसी), तन्मय कुमार ने नई…

3 घंटे ago