भारत

कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक समाप्त, गठबंधन के नेताओं ने विक्ट्री साइन दिखाया

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक समाप्त होने के बाद गठबंधन के नेताओं ने विक्ट्री साइन दिखाया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “INDIA गठबंधन कम से कम 295 सीटें जीतेगा। हम एक हैं और एक रहेंगे। हमें विभाजित करने की कोशिश मत करो।”

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “4 जून को मंगलवार है और मंगल होने जा रहा है। सबसे ज्यादा सीटें(उत्तर प्रदेश में) समाजवादी पार्टी और INDIA गठबंधन की होंगी।”

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “हम 295 से ज्यादा सीटें जीतेंगे और INDIA गठबंधन जीत रहा है, देश की जनता जीत रही है।”

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “INDIA गठबंधन को 295 से अधिक सीट मिल रही है और बीजेपी को करीब 220 सीट मिल रही हैं और NDA को करीब 235 सीट मिल रही हैं तो INDIA गठबंधन अपने दम पर स्थिर और मजबूत सरकार बनाने जा रहा है।”

INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “हमने अपने आंकड़े इकट्ठे किए हैं, तकरीबन 295 सीटें INDIA गठबंधन को मिलने वाले है। हम सरकार बना रहे हैं। यह जनता का पोल vs सरकारी पोल है, हमने तय किया कि हम भी सबके सामने जाकर यह पोल रखेंगे।”

लोकसभा चुनाव के सात चरणों के लिए मतदान संपन्न हुए। चार जून को मतगणना होगी। मतदान संपन्न होने के बाद EVM और VVPAT मशीन को सील किया गया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं…

4 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने बिहार और उत्तर प्रदेश के 30 स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए विशेष व्यवस्था की

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि त्योहारों के दौरान होने वाली भीड़…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल मुंबई में आयोजित इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अक्टूबर 2025 को मुंबई का दौरा करेंगे और शाम लगभग 4:00…

4 घंटे ago

चक्रवाती तूफान मोन्था आज रात काकीनाडा के पास मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश तट पर पहुंच सकता है

चक्रवाती तूफान मोन्था बंगाल की खाड़ी में 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम…

4 घंटे ago

भारत के सुजीत कलकल ने सर्बिया में अंडर 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

सुजीत कलकल ने कल सर्बिया में अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65…

4 घंटे ago

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिन की छठ पूजा सम्पन्न

देश भर में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ आज चार दिवसीय…

5 घंटे ago