आई एन डी आई ए गठबंधन के सहयोगियों ने केंद्र में सरकार बनाने की रणनीति तय करने के लिए आज नई दिल्ली में बैठक की। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सरकारी आवास पर हुई।
बैठक के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जनादेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के लिए भारी राजनीतिक क्षति और नैतिक हार है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आई एन डी आई ए गठबंधन संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों के प्रति समर्पित सभी दलों का स्वागत करता है।
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता डी. राजा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख, शरद पवार, डीएमके प्रमुख एम के स्टालिन, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा की कल्पना सोरेन और झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए।
18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…
सऊदी अरब ने कहा है कि ड्रोन हमले के एक दिन बाद उसने देश भर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…
यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…