बिज़नेस

भारत और अफगानिस्तान ने वस्त्र क्षेत्र में सहयोग सुदृढ़ करने पर चर्चा की

अफगानिस्तान के एक उच्च स्तरीय प्रतिमंडल ने, जिसका नेतृत्व शफीउल्लाह आज़म, महानिदेशक (आर्थिक संबंध) कर रहे हैं, भारतीय प्रतिमंडल के साथ बैठक की। भारतीय पक्ष का नेतृत्व केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय के वाणिज्य सलाहकार ए. बिपिन मेनन ने 24 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में किया। बैठक का उद्देश्य वस्त्र क्षेत्र में गहरे आर्थिक सहयोग के नए अवसरों को तलाश करना था। प्रतिनिधिमंडल ने अफगानिस्तान की प्राथमिकताओं का उल्लेख किया, जिनमें उसके वस्त्र इको सिस्टम को सुदृढ़ करना, रोजगार के अवसर सृजित करना और कपास तथा वस्त्र मूल्य श्रृंखला में प्रवेश करने वाले किसानों के लिए प्रशिक्षण सुविधाओं को बढ़ाना शामिल है।

भारत-अफगानिस्तान वस्त्र व्यापार संबंध मजबूत पूरकताओं को दर्शाते हैं। भारत, अफगानिस्तान को वस्त्र एवं परिधान का दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है, जिसने वर्ष 2024 में 68.7 मिलियन अमरीकी डालर का निर्यात किया। वर्ष 2024 में अफगानिस्तान ने विश्व से 742.8 मिलियन अमरीकी डालर मूल्य के वस्त्र और परिधान आयात किए तथा उसने दुनिया के दूसरे सबसे बड़े कपास उत्पादक के रुप में भारत की विशेषज्ञता का लाभ उठाने में रुचि व्यक्त की।

बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग के तरीको पर चर्चा की, जिनमें अफ़ग़ान कपास किसानों के लिए तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण, शिपमेंट और वीज़ा की सुविधा तथा दोनों देशों के उद्योग निकायों के बीच घनिष्ठ जुड़ाव शामिल है। वस्त्र मंत्रालय ने अफगानिस्तान को टेक्स 2026 में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

बैठक सकारात्मक और रचनात्मक माहौल में संपन्न हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने भविष्य में वस्त्र क्षेत्र में व्यापक सहयोग की संभावनों को स्वीकार किया।

Editor

Recent Posts

सीसीआई ने सैनलाम इमर्जिंग मार्केट्स (मॉरीशस) लिमिटेड द्वारा श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को स्वीकृति दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैनलाम इमर्जिंग मार्केट्स (मॉरीशस) लिमिटेड द्वारा श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी…

12 घंटे ago

CCI ने एनकैट होल्डिंग जीएमबीएच द्वारा प्यूमा एसई में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एनकैट होल्डिंग जीएमबीएचएम द्वारा प्यूमा एसई में कुछ शेयरधारिता के…

12 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 उन्नत क्षमता वाले ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम जैमर के लिए 449 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 उन्नत क्षमता वाले वैश्विक नेविगेशन उपग्रह प्रणाली…

12 घंटे ago

सरकार ने सूक्ष्म वित्त संस्थानों के लिए क्रेडिट गारंटी योजना-2.0 (CGSMFI-2.0) की वैधता बढ़ाई, स्कीम के तहत ऋण सीमा में वृद्धि की

भारत सरकार ने सूक्ष्म वित्त संस्थानों के लिए ऋण गारंटी योजना-2.0 (CGSMFI-2.0) की वैधता को…

12 घंटे ago

TRIFED ने जनजातीय वस्त्रों, कढ़ाई और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए विशेष RISA स्टोर का शुभारंभ किया

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राईफेड) के माध्यम से आज…

12 घंटे ago