भारत

भारत और भूटान ने आज थिम्‍पू में तीसरी भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता की सह-अध्यक्षता की

विदेश सचिव विक्रम मिसरी और भूटान के विदेश सचिव ऑम पेमा चोडेन ने आज थिम्‍पू में तीसरी भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता की सह-अध्‍यक्षता की। इस बैठक के दौरान भूटानी पक्ष ने प्रोजेक्‍ट टायड असिस्‍टेंस – पीटीए प्रस्‍ताव पेश किया तथा 13वी पंचवर्षीय योजना के दौरान कार्यान्वित होने वाली पीटीए परियोजनाओं का पहला वित्‍तीय अंश भी जारी किया।

एक वक्‍तव्‍य में विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनो पक्षों ने विभिन्‍न क्षेत्रो में चार हजार नौ 58 करोड रूपये की लागत की कुल 61 परियोजनाओं की मंजूरी दी। ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचा, ऊर्जा, कौशल विकास, शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, सांस्‍कृतिक विरासत, क्षमता वर्धन, खेल, युवा गतिविधियों का आदान प्रदान, डिजिटल अर्थव्‍यवस्‍था तथा अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से संबंधित हैं। इसके अलावा भारत और भूटान ने विकास साझेदारी, ऊर्जा, व्‍यापार और निवेश सहित द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं पर व्‍यापक चर्चा भी की।

इस वर्ष मार्च महीने में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की भूटान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के लिए भारत द्वारा 10 हजार करोड़ रुपये का विकास सहयोग दिए जाने की घोषणा की। विदेश सचिव विक्रम मिसरी भूटान की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर थे। यह यात्रा आज समाप्‍त हो गई। एक विदेश सचिव के रूप में यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी।

Editor

Recent Posts

NHAI ने राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर शौचालय सुविधाओं और पार्किंग स्थलों के उन्नयन, रखरखाव एवं स्मार्ट निगरानी के लिए दिशानिर्देश जारी किए

राष्ट्रीय राजमार्गों पर नागरिक-केंद्रित सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते…

51 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-जर्मनी व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के लिए बर्लिन में कई उच्च स्तरीय बैठकें कीं

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-जर्मनी व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को…

2 घंटे ago

इंडिगो ने सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सऊदी अरब के चार शहरों से उड़ानों के रद्द होने की अवधि बढ़ाई

एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सऊदी अरब के चार शहरों से…

2 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने आज बाकू में अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज बाकू में अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से…

2 घंटे ago

भारत-रूस द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास (इंद्र 2026) का समापन

भारतीय नौसेना और रशियन फेडरेशन नेवी (आरयूएफएन) के बीच आयोजित द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 'इंद्र 2026'…

3 घंटे ago