भारत

भूटान के थिम्पू में भारत और भूटान ने छठी संयुक्त सीमा शुल्क समूह (जेजीसी) बैठक की

भारत और भूटान के बीच छठी संयुक्त सीमा शुल्क समूह (जेजीसी) बैठक 24-25 अप्रैल 2025 को भूटान के थिम्पू में आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत सरकार के केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के विशेष सचिव और सदस्य (सीमा शुल्क) सुरजीत भुजबल और भूटान सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व और सीमा शुल्क विभाग के महानिदेशक सोनम जामत्शो ने की।

भारत आयात और निर्यात में भूटान का शीर्ष व्यापार साझेदार है, जो भूटान के कुल व्यापार का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा है। भूमि सीमा शुल्क स्टेशनों के माध्यम से भूटान के साथ व्यापार महत्वपूर्ण है। भारत और भूटान के बीच संयुक्त सीमा शुल्क समूह की बैठकें सीमा शुल्क प्रक्रियाओं की पुनर्परिभाषा और पुनर्रचना से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने, सीमा शुल्क सहयोग को बढ़ावा देने और सर्वोत्तम वैश्विक विधियों के साथ संरेखण तथा सीमा पार व्यापार सुविधा के लिए प्रतिवर्ष आयोजित की जाती हैं। भारत और भूटान सीमा पर पश्चिम बंगाल और असम राज्यों में 10 भूमि सीमा शुल्क स्टेशन हैं।

इस छठी जेजीसी बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार और पारगमन बढ़ाने के लिए कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की गई। पारगमन प्रक्रियाओं के स्वचालन और डिजिटलीकरण, समन्वित सीमा प्रबंधन (सीबीएम), सीमा शुल्क डेटा का आदान-प्रदान, सीमा शुल्क पारस्परिक सहायता समझौता (सीएमएए) और इलेक्ट्रॉनिक कार्गो ट्रैकिंग सिस्टम (ईसीटीएस) के तहत पारगमन कार्गो की आवाजाही आदि पर सकारात्मक चर्चा की गई।

भूटान ने निरंतर सहयोग के लिए सीबीआईसी का आभार व्‍यक्‍त किया और विशेष रूप से 29 जुलाई से 1 अगस्त, 2024 तक आयोजित ‘भारत-भूटान व्यापार और आर्थिक साझेदारी को बढ़ाना’ शीर्षक वाली क्षमता निर्माण कार्यशाला को मान्यता दी। इस कार्यशाला ने निर्यात प्रक्रियाओं को सरल बनाने और व्यापार संबंधी बाधाओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत ने भूटान के आयातकों और निर्यातकों के लिए आवश्यकता-आधारित क्षमता निर्माण के अतिरिक्‍त जोखिम प्रबंधन प्रणाली (आरएमएस), अधिकृत आर्थिक ऑपरेटर (एईओ), खाद्य सुरक्षा मानकों के क्षेत्रों में क्षमता निर्माण कार्यक्रमों का विस्तार करने का प्रस्ताव रखा।

दोनों पक्षों ने सीमा शुल्क सहयोग को मजबूत करने, व्यापार सुविधा बढ़ाने तथा सुरक्षित एवं कुशल सीमा प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

Editor

Recent Posts

NHRC ने छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले की रोपवे दुर्घटना में एक महिला की मौत और 16 अन्य लोगों के घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें 22…

1 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राम नवमी के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राम नवमी के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी…

4 मिनट ago

एनएचआरसी ने छत्तीसगढ़ की विभिन्न जेलों में पिछले चार वर्षों में 285 कैदियों की कथित मौत का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

6 मिनट ago

DPIIT ने स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने और नवाचार परितंत्र को मजबूत करने के लिए एक डिजिटल मनोरंजन कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

स्टार्टअप और नवाचार परितंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वाणिज्य…

8 मिनट ago

श्रीलंका के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण का अध्ययन करने के लिए डीडीडब्ल्यूएस का दौरा किया

श्रीलंका की संसद की इंफ्रास्ट्रक्चर और रणनीतिक विकास संबंधी क्षेत्रीय निगरानी समिति का एक उच्च…

9 मिनट ago

NHRC ने आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में मिलावटी दूध के सेवन से 16 लोगों की हुई मौत का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया…

12 मिनट ago