insamachar

आज की ताजा खबर

India and Canada have agreed to strengthen cooperation in national security, law enforcement, and cybersecurity.
भारत

भारत और कनाडा राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून प्रवर्तन और साइबर सुरक्षा में सहयोग मजबूत करने पर सहमत

भारत और कनाडा राष्ट्रीय सुरक्षा तथा कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग के लिए एक साझा कार्य योजना तैयार करने पर सहमत हो गए हैं। यह निर्णय शनिवार को ओटावा में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और कनाडा की राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नताली ड्रोइन के बीच बैठक में लिया गया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देश सुरक्षा और कानून प्रवर्तन संपर्क अधिकारी नियुक्त करेंगे और उनकी संबंधित एजेंसियां ​​कार्य संबंधों को मजबूत करेंगी।

दोनों पक्षों ने साइबर सुरक्षा नीति और साइबर सुरक्षा मुद्दों पर सूचना साझा करने में सहयोग पर चर्चा जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। श्री डोभाल ने शुक्रवार को कनाडा के रक्षा मंत्री गैरी आनंदसंगारे से भी भेंट की।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *