बिज़नेस

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी. ए.) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे। दोनों देश इस व्‍यापार समझौते को इस वर्ष के आखिर तक अंतिम रूप देना चाहते हैं। दोनों देशों के मुख्‍य वार्ताकारों के नेतृत्‍व में पांच दिन की वार्ता 9 अक्‍टूबर तक चलेगी। चौथे दौर की वार्ता 18 सितंबर को नई दिल्‍ली में हुई थी। दोनों देशों के अधिकारी अब समझौते को अंतिम रूप देने के लिए तेजी से प्रगति के इच्‍छुक हैं।

इस वर्ष मार्च में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस समझौते को इस वर्ष के आखिर तक अंतिम रूप देने का लक्ष्‍य रखा था। दोनों नेता नई दिल्‍ली में बैठक के दौरान ऊर्जा और महत्‍वपूर्ण खनिज क्षेत्रों में सहयोग प्रगाढ़ करने पर सहमत हुए थे। बैठक के बाद जारी संयुक्‍त बयान में नेताओं ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया था कि व्‍यापक व्‍यापार समझौते की रूपरेखा से दोनों देशों को टिकाऊ लाभ होगा और 2030 तक द्विपक्षीय व्‍यापार को चार लाख 65 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचाने की साझा आकांक्षा को समर्थन मिलेगा।

भारत और कनाडा के बीच 2024-25 में आठ अरब 66 करोड़ डॉलर का वस्‍तु व्‍यापार हुआ। भारत ने इस दौरान कनाडा में चार अरब 22 करोड़ डॉलर का निर्यात किया।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

1 घंटा ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

2 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

6 घंटे ago

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान…

6 घंटे ago