अंतर्राष्ट्रीय

भारत और चीन ने द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति की समीक्षा की

भारत और चीन ने द्विपक्षीय संबंधों में स्थिरता लाने और फिर से सक्रिय करने के उद्देश्‍य से विदेश सचिव और चीन के उप-मंत्री की बैठक के दौरान कई उपायों पर सहमति व्यक्त की है।

इनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करना, दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानों की बहाली और अन्य बातों के अलावा सीमा पार नदी के आंकड़ों को साझा करना शामिल है। चीन की दो दिन की यात्रा पर गए विदेश सचिव विक्रम मिस्री इस बैठक में शामिल हुए। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि संबंधित पक्ष मौजूदा समझौतों के अनुसार कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने के तौर-तरीकों पर चर्चा करेगी।

दोनों पक्षों ने जल विज्ञान संबंधी आंकड़ों की प्रक्रिया फिर से शुरू करने और सीमा पार नदियों से संबंधित अन्य सहयोग पर चर्चा करने के लिए भारत-चीन के विशेषज्ञों की जल्द बैठक आयोजित करने पर भी सहमति व्यक्त की।

दोनों पक्षों ने भारत-चीन के बीच सीधी हवाई सेवाएं फिर से शुरू करने पर भी सैद्धांतिक रूप से सहमति व्यक्त की। साथ ही यह भी माना कि 2025 में भारत और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ का बेहतर उपयोग किया जाना चाहिए। इस अवसर पर परस्‍पर बेहतर जागरूकता पैदा करने और जनता के बीच आपसी विश्वास और भरोसा बहाल करने के लिए सार्वजनिक कूटनीति प्रयासों को दोगुना करने का प्रयास किया जाना चाहिए।

दोनों देशों में इस वर्षगांठ पर कई स्मारक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में आर्थिक और व्यापार क्षेत्रों में विशिष्ट चिंताओं पर इन मुद्दों को हल करने और दीर्घकालिक नीति में पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भी चर्चा की गई।

अपनी यात्रा के दौरान, विदेश सचिव ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य, केंद्रीय विदेश आयोग के कार्यालय के निदेशक और विदेश मंत्री वांग यी और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अंतर्राष्ट्रीय विभाग के मंत्री लियू जियानचाओ से भी मुलाकात की।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद स्थित साबरमती रेलवे स्टेशन से 1472 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं देश की पहली LNG ट्रेन का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती रेलवे…

21 मिनट ago

उत्तर प्रदेश का वार्षिक निर्यात लगभग ₹2 लाख करोड़ से बढ़ाकर वर्ष 2030 तक ₹5 लाख करोड़ करने का लक्ष्य: पीयूष गोयल

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौतों(एफटीए) के माध्यम…

25 मिनट ago

आज विश्व पर्यटन दिवस है

आज विश्व पर्यटन दिवस है। इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस का विषय है– “पर्यटन को…

6 घंटे ago

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, खराब मौसम के बीच चार धाम यात्रा स्थगित

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण आज चार धाम यात्रा स्थगित रहेगी। मौसम…

6 घंटे ago

भारत वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मुकाबला आज दोपहर तिरुवनंतपुरम में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मैच आज…

6 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा से कई जिलों में सामान्‍य जन-जीवन अस्त-व्यस्त

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा से कई जिलों में सामान्‍य…

7 घंटे ago