भारत

भारत और क्रोएशिया के बीच भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते सहित व्यापक वार्ता हुई

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जागरेब में क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के साथ व्यापक प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। भारत और क्रोएशिया ने काफी समय से लंबित भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते-एफटीए पर चर्चा की है। क्रोएशिया ने समझौते को शीघ्र अंतिम रूप देने के लिए अपना समर्थन दोहराया है और कहा है कि इससे भारत और यूरोपीय संघ दोनों को पारस्परिक लाभ होगा। क्रोएशिया में जागरेब के बैंस्की ड्वोरी में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के साथ व्यापक प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों देशों ने कृषि, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा ज़ागरेब में हिंदी के आई सी सी आर चेयर की स्थापना के लिए चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान की जोरदार वकालत की और कहा कि यूरोप हो या एशिया, युद्ध के मैदान में समाधान नहीं खोजा जा सकता। उन्होंने कहा कि बातचीत और कूटनीति ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्‍ता है।

ईयू के साथ हमारी स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने में पूरे एशिया का समर्थन और सहयोग बहुत ही महत्वपूर्ण है हम दोनों इस बात का समर्थन करते हैं कि यूरोप हो या एशिया समस्याओं का समाधान रणभूमि से नही निकलता। डॉयलॉग और डिप्‍लोमेसी से ही वो ही एकमात्र रास्‍ता है।

Editor

Recent Posts

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

57 मिनट ago

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

9 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

9 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

9 घंटे ago