भारत और यूरोपीय संघ परिवहन व्यवस्था में भागीदारी को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए। कल दावोस में विश्व आर्थिक मंच से इतर यूरोपीय संघ के परिवहन आयुक्त अपोस्टोलोस त्ज़ित्ज़िकोस्टास और नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू के बीच मुलाकात हुई। राममोहन नायडू ने बताया कि बैठक में सतत विमानन ईंधन जैसे नवाचारों, पर्यावरण अनुकूल परिवहन को प्राथमिकता देने और हरित विमानन पर ध्यान केंद्रित किया गया। बैठक में स्थिरता, नवाचार और पर्यावरण अनुकूल परिवहन प्रणालियों पर भी चर्चा की गई।
दोनों पक्षों ने समन्वय, संयुक्त प्रमाणन, साइबर सुरक्षा और ड्रोन नियमों में यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी और नागर विमानन महानिदेशालय के बीच सहयोग मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। नागर विमानन मंत्री ने बताया कि संयुक्त कार्य समूहों की स्थापना और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कार्यक्रमों के कार्यान्वयन सहित कुछ नई पहलें शुरू की जाएंगी। यूरोपीय संघ और भारत के बीच संबंधों को और मजबूत करने तथा वैश्विक हरित विमानन पहलों में भागीदारी बढ़ाने का भी निर्णय लिया।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में डॉ. एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय…
बंगाल की खाड़ी में उठ रहा चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन के ऐतिहासिक संविधान सदन…
कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात से निपटने…
नई दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय आनुवंशिक अभियांत्रिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी केंद्र (आईसीजीईबी) ने विज्ञान की उभरती…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर श्री…