भारत और फ्रांस ने वैश्विक सुरक्षा परिवेश में चुनौतियों का सामना करने और शांति तथा स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए घनिष्ठ सहयोग के महत्व पर बल दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और फ्रांस के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोन ने आज नई दिल्ली में 38वें भारत-फ्रांस रणनीतिक वार्ता की सह-अध्यक्षता की। वार्ता के दौरान, दोनों पक्षों ने रणनीतिक साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों देशों ने सुरक्षा, रक्षा, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और नागरिक परमाणु सहयोग के क्षेत्रों में चल रही द्विपक्षीय पहलों पर चर्चा की। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की भावना से प्रेरित संयुक्त विकास और सहयोग के अवसरों पर भी चर्चा की गई। चर्चा में बदलती भू-राजनीतिक स्थिति के साथ-साथ साझा चिंताओं से जुड़े क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। दोनों पक्षों ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आगामी भारत यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की। इमैनुएल बोन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की।
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…
सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…