भारत

भारत और मलेशिया ने विभिन्न क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए

भारत और मलेशिया ने श्रम एवं रोजगार, आयुर्वेद तथा परंपरागत औषधि, डिजिटल प्रौद्योगिकी, संस्‍कृति, पर्यटन और युवा तथा खेल सहयोग के क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए हैं। दोनों देशों ने जन प्रशासन, शासन सुधार और आपसी सहयोग के क्षेत्र में भी समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए। इन समझौतों पर नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर बिन इब्राहिम के बीच हुई शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता के बाद हस्‍ताक्षर किए गए।

एक संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि भारत तथा मलेशिया ने व्‍यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच की रणनीतिक साझेदारी के 10 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। पिछले दो वर्षों में इस साझेदारी में एक नई गति आई है। उन्‍होंने कहा कि शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग के सभी क्षेत्रों में व्‍यापक चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत तथा मलेशिया के बीच आर्थिक सहयोग के लिए अभी भी प्रचुर संभावनाएं हैं।

प्रधानमंत्री ने फिनटेक, सेमीकंडक्‍टर, रक्षा उद्योग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्‍वांटम प्रौद्योगिकी के नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की आवश्‍यकता का भी उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि दोनों पक्ष मलेशिया के पेनेट के साथ भारत की यूपीआई को जोड़ने पर भी काम करेंगे।

इस अवसर पर मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर बिन इब्राहिम ने कहा कि ऐसे बहुत से क्षेत्र हैं जहां दोनों पक्षों को और संभावना तलाशने की आवश्‍यकता है। उन्‍होंने कहा कि भारत एक समृद्ध इतिहास, संस्‍कृति और सभ्‍यता वाला एक महान राष्‍ट्र है।

Editor

Recent Posts

भारत और कोरिया गणराज्य ने रक्षा उद्योग तथा लॉजिस्टिक्स सहयोग पर संयुक्त समिति की 10वीं बैठक का आयोजन किया

भारत और कोरिया गणराज्य के बीच रक्षा उद्योग तथा लॉजिस्टिक्स सहयोग पर संयुक्त समिति की…

2 घंटे ago

अरब सागर में इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, 3000 करोड़ की हेरोइन-मेथ जब्त; 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने ATS गुजरात और केंद्रीय खुफिया एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान…

4 घंटे ago

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ बैठक में शामिल होंगे

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ…

5 घंटे ago

भारत वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय क्रिकेट मैच आज गुवाहाटी में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी…

5 घंटे ago

नौसेना इस वर्ष अपने बेड़े में रिकॉर्ड 18 युद्धपोत शामिल करेगी, ये इतिहास में एक वर्ष का सबसे बड़ा सैन्य बल विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मौजूदा वर्ष को भारतीय नौसेना के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष…

5 घंटे ago

भारत ने विश्व को परमाणु हथियार मुक्त दुनिया बनाने और सभी परमाणु हथियारों को समाप्‍त करने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत ने परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व और सार्वभौमिक, गैर-भेदभावपूर्ण और सत्यापन योग्य निरस्त्रीकरण के…

5 घंटे ago