भारत और कतर ने भारत में 10 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता लागू करने, भारत में कतर निवेश प्राधिकरण का कार्यालय स्थापित करने और द्विपक्षीय निवेश संधि तथा मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता में तेजी लाने पर चर्चा की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कतर के व्यापारिक संघ से भारत में व्यापार और निवेश में साझेदारी की संभावनाओं को सक्रिय रूप से तलाशने और द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने की अपील की। बातचीत के दौरान, वित्त मंत्री ने दोनों देशों में उभरते आर्थिक अवसरों पर चर्चा की।
दोहा में कतर व्यापारिक संघ की बिजनेस गोलमेज बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि, बढ़ते निवेश और वित्त वर्ष 2025-26 में 94 अरब 50 करोड़ डॉलर से अधिक के रिकॉर्ड सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का उल्लेख किया। उन्होंने जापान क्रेडिट रेटिंग द्वारा हाल ही में भारत की दीर्घकालिक रेटिंग बढ़ाए जाने का भी उल्लेख किया। इससे पहले, वित्त मंत्री ने कतर के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. अहमद बिन मोहम्मद अल-सईद से मुलाकात की। निर्मला सीतारामन ने कहा कि भारत कतर के साथ व्यापार और निवेश बढ़ाने को बहुत महत्व देता है। वित्त मंत्री ने भारत और कतर तथा अन्य खाड़ी देशों के बीच सामान्य व्यापार को फिर से शुरू करने के महत्व पर जोर दिया, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य से बिना किसी रुकावट के समुद्री आवाजाही और व्यापार शामिल है।
जापान एशियाई खेलों में भारत पाकिस्तान को हराकर हॉकी के फाइनल में पहुंचा। आखिरी मिनट…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग…
अफ़गानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा…
नए चीनी सीजन की एक अक्टूबर से शुरुआत के साथ भारत सरकार ने त्योहारी सीजन…
भारतीय नौसेना पोत-आईएनएस त्रिशूल फ्रांसीसी नौसेना के साथ वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास 'वरुण' के 24वें…