खेल

भारत और सेंट क्रिस्टोफर एवं नेविस ने खेल के क्षेत्र में परस्‍पर सहयोग के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के माननीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सेंट क्रिस्टोफर एवं नेविस फेडरेशन की सरकार के माननीय विदेश मंत्री डॉ. डेन्जि‍ल डगलस के साथ खेल के क्षेत्र में परस्‍पर सहयोग वाले विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

इस सहमति पत्र के तहत परस्‍पर सहयोग वाले प्रमुख क्षेत्र ये हैं:

  • खिलाड़ियों और एथलेटिक टीमों का प्रशिक्षण एवं स्‍पर्धा,
  • कोचों के लिए प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता,
  • खेल क्षेत्र के दिग्‍गजों, अधिकारियों, खेल प्रशासकों, प्रोफेशनलों, टेक्नीशियनों और खेल सहायक कर्मियों के आदान-प्रदान कार्यक्रम और दौरे,
  • बैडमिंटन, शूटिंग, कुश्ती, कबड्डी और एथलेटिक्स सहित विभिन्न स्‍पर्धाओं में युवाओं/जूनियर का आदान-प्रदान,
  • खेल विज्ञान से जुड़े कर्मियों के लिए प्रशिक्षण, आदान-प्रदान एवं जुड़ाव कार्यक्रम और खेल विज्ञान में अन्य विकास सहायता,
  • कोच शिक्षा, पाठ्यक्रम विकास, खेल शिक्षा, खेल प्रबंधन और खेल अवसंरचना विकास एवं प्रबंधन के क्षेत्रों में प्रशिक्षण, आदान-प्रदान और जुड़ाव कार्यक्रम,
  • खेल के क्षेत्र में सूचना और अनुसंधान के विकास में अवसंरचना और कार्यक्रमों के लिए प्रशिक्षण, प्रौद्योगिकी का आदान-प्रदान;
  • खेल अनुसंधान एवं प्रशिक्षण विकास के क्षेत्र में सहयोग;
  • खेल विज्ञान, अनुसंधान एवं विकास और डोपिंग रोधी कार्यक्रमों के क्षेत्रों में सहयोग;
  • दोनों देशों के विश्वविद्यालयों या व्यायाम शिक्षा संस्थानों के बीच व्यायाम शिक्षा और फिटनेस विकास कार्यक्रमों के क्षेत्र में सहयोग।
Editor

Recent Posts

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने संपत्ति मालिक परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने संपत्ति मालिक…

6 घंटे ago

भारत अगली पीढ़ी के 6जी नेटवर्क के विकास के लिए अमरीका और 24 अन्य देशों के समूह में शामिल

6G नेटवर्क के विकास की वैश्विक पहल में भारत अब अमरीका और 24 अन्य देशों…

6 घंटे ago

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (पीएसबी) कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

केंद्रीय वित्त मंत्री ने भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक…

7 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने आज असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी…

20 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने सत्य निकेतन इमारत गिरने की घटना के बाद कई अधिकारियों को निलंबित किया

दिल्ली सरकार ने सत्य निकेतन इमारत गिरने की घटना के बाद दक्षिण जोन के दिल्‍ली…

20 घंटे ago

केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने चैपल हिल में आयोजित जी20 नवाचार मंत्री बैठक में भाग लिया

इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने 1-2 सितंबर…

20 घंटे ago