भारत

भारत और सऊदी अरब ने द्विपक्षीय विद्युत इंटरकनेक्शन पहल पर चर्चा की

ऊर्जा मंत्रालय में सचिव श्री पंकज अग्रवाल ने सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय में विद्युत मामलों के सहायक मंत्री, महामहिम इंजीनियर नासिर अल-कहतानी के साथ एक वर्चुअल द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य ‘भारत-सऊदी अरब इलेक्ट्रिकल इंटरकनेक्शन’ पहल की प्रगति की समीक्षा करना और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा करना था।

बैठक में मुख्यरूप से भारत और सऊदी अरब के बीच प्रस्तावित इलेक्ट्रिकल इंटरकनेक्शन की प्रगति पर चर्चा की गई, जिसमें दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग और बढ़ाने की काफी संभावनाएं हैं। दोनों पक्षों ने आगे की राह पर अपने विचार साझा किए और इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर बातचीत करते रहने के महत्व पर जोर दिया।

दोनों पक्षों ने बिजली क्षेत्र में आपसी हित के अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने के अवसरों के बारे में भी चर्चा की, जिसमें तकनीकी सहयोग, ज्ञान साझा करने और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों (बेस्ट प्रैक्टिसेज) के आदान-प्रदान पर विशेष जोर दिया गया।

सऊदी अरब ने अन्‍य कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने में रुचि दिखाई, जिनमें एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज (ईएचवी) ट्रांसमिशन सिस्टम; ग्रिड में नवीकरणीय ऊर्जा का योगदान बढ़ने से जुड़ी तकनीकी और परिचालन संबंधी चुनौतियों का समाधान करना; उभरते डेटा सेंटरों की बढ़ती बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए कार्यनीतियां बनाना और बिजली प्रणाली की बदलती जरूरतों के अनुसार ग्रिड कोड को अपडेट करना शामिल हैं।

दोनों पक्षों ने बिजली क्षेत्र में भारत-सऊदी अरब की साझेदारी और बढ़ाने के लिए रचनात्मक बातचीत जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Editor

Recent Posts

यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमरीका, यूक्रेन और रूस आज अबूधाबी में बातचीत शुरू करेंगे

यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमरीका, यूक्रेन और रूस आज अबूधाबी में बातचीत…

4 घंटे ago

गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12:05 बजे शीतकाल के लिए होंगे बंद

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12 बजकर 5…

5 घंटे ago

गोवर्धन पूजा आज देशभर में मनाई जा रही है

गोवर्धन पूजा आज देशभर में मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश में स्थानीय लोगों के…

5 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से फोन पर बातचीत की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल शाम रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से…

5 घंटे ago