भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा की। दोहा में एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक की वार्षिक बैठक से इतर सऊदी अरब के वित्त मंत्री मोहम्मद अल-जदान के साथ बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने सऊदी अरब को भरोसेमेंद और रणनीतिक साझेदार बताया। उन्होंने भारत-सऊदी अरब द्विपक्षीय निवेश समझौते पर वार्ता सफलतापूर्वक पूरा होने का स्वागत किया।
इस समझौते का उद्देश्य निवेश के लिए और अधिक मजबूत तथा भरोसेमंद व्यवस्था उपलब्ध कराना है। निर्मला सीतारामन ने स्विट्जरलैंड के एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक गवर्नर पियत्रो लाज़ेरी से मुलाकात कर भारत में निवेश के अवसरों पर चर्चा की।
उन्होंने नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले के साथ बैठक में बाढ के बाद पुनर्बहाली कार्यों तथा द्विपक्षीय परियोजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने यूपीआई- एनपीआई डिजिटल भुगतान को जोड़ने को शीघ्र चालू करने पर भी बातचीत की।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन के संबंध पिछले…
गृह मंत्रालय से मिली खास जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने…
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के बीच…
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) ने शंघाई 2026 में आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में…
सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…