आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप के सुपर 8 में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला होगा। यह मैच शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा। कल न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सुपर 8 का पहला मुकाबला कोलंबो में बारिश के कारण रद्द हो गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला।





