भारत और अमेरिका लंबे समय से प्रस्तावित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब: अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि भारत और अमेरिका लंबे समय से प्रस्तावित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच यह समझौता अगले कुछ सप्ताह में पूरा हो सकता है।

अमेरिकी संसद की विदेश मामलों की समिति के समक्ष सुनवाई के दौरान रुबियो ने भारत को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका का महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि हाल ही में भारत यात्रा के दौरान क्वाड देशों- भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधियों के साथ भी चर्चा हुई।

रुबियो ने कहा कि क्वाड देश अब केवल बातचीत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सहयोग सहित कई ठोस परियोजनाओं पर मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने ‘पैक्स सिलिका’ पहल का भी उल्लेख किया, जिसके तहत 14 देश एआई से जुड़ी आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित बनाने के लिए सहयोग कर रहे हैं। रुबियो ने यह भी कहा कि यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयास फिलहाल ठहरे हुए हैं, क्योंकि रूस और यूक्रेन में से कोई भी शांति समझौते के लिए आवश्यक रियायतें देने को तैयार नहीं दिख रहा है।

Editor

Recent Posts

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 4 जून 2026

राजधानी दिल्ली से प्रकाशित मुख्य समाचार पत्रों ने आज मालवीय नगर के होटल में लगी…

14 मिनट ago

भारत ने भूटान को एक-शून्य से हराकर सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई

भारत ने सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भूटान को एक-शून्य से हराकर फाइनल…

1 घंटा ago

मौसम विभाग ने आज केरलम् और माहे में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज केरलम और माहे में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया…

1 घंटा ago

NPCI इंटरनेशनल और ACLEDA बैंक ने कंबोडिया के राष्ट्रीय क्यूआर कोड केएचक्यूआर के माध्यम से कंबोडिया में सीमा पार यूपीआई भुगतान शुरू किया

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतर्राष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने…

2 घंटे ago

हीरो मोटोकोर्प ने ई-20 से ई-85 तक एथेनॉल मिश्रण के अनुकूल नई मोटरसाइकिलों पेश की

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि फ्लेक्स फ्यूल वाहन…

2 घंटे ago

केंद्रीय सलाहकार समिति ने पीएम-अजय की उच्च-स्तरीय समीक्षा की; अनुसूचित जातियों के उत्थान के लिए भविष्य का रोडमैप तैयार किया

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) की केंद्रीय सलाहकार समिति (सीएसी) की उच्च-स्तरीय राष्ट्रीय बैठक…

2 घंटे ago