भारत और अमेरिका इस सप्ताह द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा करेंगे। दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले हिस्से की संदर्भ शर्तो पर कल हस्ताक्षर किए। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में वाणिज्य और उद्योग सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि दोनों पक्ष परस्पर लाभकारी, बहुक्षेत्रीय द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में मोटे तौर पर एक सहमति तक पहुंच चुके हैं। जिसका लक्ष्य 2025 तक इसके पहले चरण को अंतिम रूप देना है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए मौजूदा शुल्क के मद्देनज़र भारत के लिए चिंताए और अवसर दोनों पैदा हुए हैं। सुनील बर्थवाल ने कहा कि भारत ने अमेरिका के साथ व्यापार उदारीकरण का मार्ग अपनाया है। उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के लिए बहुत से अवसर सृजित होंगे। सुनील बर्थवाल ने कहा है कि अगले पांच वर्षों में अमेरिका के साथ भारत का व्यापार बढ़कर पांच सौ अरब डॉलर तक पहुचंने की संभावना है।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…