भारत

भारत ने दिनेश के. पटनायक को कनाडा में उच्चायुक्त नियुक्त किया; कनाडा ने राजनयिक क्रिस्टोफर कूटर को भारत का उच्चायुक्त बनाया

दिनेश के. पटनायक कनाडा में भारत के उच्चायुक्त होंगे। 1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी दिनेश के. पटनायक इस समय स्पेन में भारत के राजदूत हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दिनेश के. पटनायक शीघ्र ही कनाडा में कार्यभार संभाल लेंगे।

भारत ने लगभग 10 महीने बाद कनाडा में उच्चायुक्त की नियुक्ति की है। कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के लगातार भारत विरोधी रवैये और विवादित बयानों के बाद बढ़ते तनाव के बीच भारत ने पिछले वर्ष अक्टूबर में तत्कालीन उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा को वापस बुला लिया था। मार्क कार्नी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भारत और कनाडा के बीच संबंधों में सुधार हुआ है। जून में मार्क कार्नी ने प्रधानमंत्री मोदी को जी-7 सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था, जहां दोनों नेताओं के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता हुई थी। बैठक में दोनों नेता उच्चायुक्तों की शीघ्र नियुक्ति पर सहमत हुए थे।

वहीं कनाडा ने अनुभवी राजनयिक क्रिस्टोफर कूटर को भारत में अपना उच्चायुक्त नियुक्त किया है।

Editor

Recent Posts

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

1 घंटा ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

1 घंटा ago

एयर इंडिया ने रियाद, दम्माम और जेद्दा को आने-जाने वाली अपनी उड़ानें, 20 अक्टूबर तक रद्द की

सऊदी अरब में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए, एयर इंडिया ने 20 अक्‍तूबर तक रियाद,…

1 घंटा ago

विश्व बैंक समूह के लिए निजी पूंजी जुटाने के मामले में भारत अग्रणी देश के रूप में उभरा

विश्व बैंक समूह के लिए निजी पूंजी जुटाने के मामले में भारत, अमरीका और ब्रिटेन…

1 घंटा ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय…

1 घंटा ago