विदेश मंत्रालय ने समान क्षेत्रफल वाले विश्व मानचित्र को लेकर भारत का रुख स्पष्ट किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में समान क्षेत्रफल वाले मानचित्र से जुड़ी प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया है। उन्होंने कहा कि भारत के संप्रभु क्षेत्र, जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भी शामिल हैं, उन्हें भारत के आधिकारिक मानचित्र के अनुसार ही दिखाया जाना चाहिए। किसी भी गलत या भ्रामक चित्रण को भारत स्वीकार नहीं करेगा।
रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को लेकर सरकार का रुख स्पष्ट और अडिग है। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 4 सितंबर को समान क्षेत्रफल वाले मानचित्रों को बढ़ावा देने से जुड़ा प्रस्ताव पारित किया। इसका उद्देश्य दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों, खासकर अफ्रीका, को मानचित्रों पर उनके वास्तविक क्षेत्रफल के अनुपात में दिखाना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह प्रस्ताव किसी खास मानचित्र, प्रक्षेपण या किसी देश की सीमा के चित्रण का समर्थन नहीं करता।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…