insamachar

आज की ताजा खबर

India beat England by 7 runs in the second semi-final, reach the final of the ICC T20 Cricket World Cup
खेल मुख्य समाचार

भारत ने इंग्‍लैंड को दूसरे सेमीफाइनल में 7 रन से हराया, ICC T20 क्रिकेट विश्‍वकप के फाइनल में पहुंचा

भारत आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्‍वकप के फाइनल में पहुंच गया है। कल रात मुंबई के वानखेडे स्‍टेडियम में दूसरे सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले में उसने इंग्‍लैंड को सात रन से हरा दिया। 254 रन के लक्ष्‍य के जवाब में इंग्‍लैंड ने सात विकेट पर 246 रन बनाए।

भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए बीस ओवर में सात विकेट पर 253 रन बनाए। संजू सैमसन ने 42 गेंद में शानदार 89 रन बनाए। शिवम दूबे ने 43 रन का रन का योगदान दिया। इंग्‍लैंड के लिए जैकब बेथल ने 48 गेंदों में 105 रन जोड़े। सन्‍जू सैमसन को प्‍लेयर ऑफ द् मैच घोषित किया गया।

रविवार को फाइनल में भारत का सामना न्‍यूजीलैंड से होगा। मैच अहमदाबाद के नरेन्‍द्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *