खेल

भारत ने पहले एकदिवसीय में इंग्लैंड को चार विकेट हराया

भारत ने बृहस्पतिवार को यहां पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई। इंग्लैंड के 249 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल ने 96 गेंद में 14 चौकों से 87 रन की पारी खेलने के अलावा अक्षर (52 रन, 47 गेंद, छह चौके, एक छक्का) के साथ चौथे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने सिर्फ 38.4 ओवर में छह विकेट पर 251 रन बनाकर जीत दर्ज की।

इंग्लैंड इससे पहले जडेजा (26 रन पर तीन विकेट) और राणा (53 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 47.4 ओवर में 248 रन पर सिमट गया। कप्तान जोस बटलर (52) और जेकब बेथेल (51) ने अर्धशतक जड़े जबकि सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट (43) ने भी उपयोगी पारी खेली लेकिन इंग्लैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और मेहमान टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।

Editor

Recent Posts

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…

12 घंटे ago

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…

12 घंटे ago

उड़ीसा के नए राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली

उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…

12 घंटे ago

ग्‍वालियर में शीतला माता मंदिर ट्रक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 39 घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…

12 घंटे ago

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

15 घंटे ago