भारत ने आज दिल्ली में दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर श्रृंखला दो-शून्य से जीत ली है।भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर वेस्टइंडीज से टेस्ट श्रृंखला में एकतरफा जीत हासिल कर अपना दबदबा जारी रखा है। यह शुभमन गिल की बतौर कप्तान पहली टेस्ट सीरीज थी, जिसमें टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच के पांचवें दिन भारत ने 121 रन के लक्ष्य को तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
केएल राहुल ने नाबाद 58 रन की पारी खेली और साई सुदर्शन के बल्ले ने 39 रन जोड़े। पहली पारी में भारत ने 518 बनाए थे और वेस्टइंडीज 248 रन पर सिमट गई थी। मुकाबले के चौथे दिन कल फॉलोऑन खेल रही वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 390 रन बनाए। कुलदीप यादव प्लेयर ऑफ द मैच और रवींद्र जडेजा प्लेयर ऑफ द सीरीज़ चुने गए।
भारत ने अहमदाबाद में पहला टेस्ट, पारी और 140 रन से जीता था। वेस्टइंडीज से भारत ने लगातार 10वीं टेस्ट श्रृंखला जीती है। शुभमन गिल की कप्तानी में वेस्टइंडीज के साथ भारत की यह श्रृंखला तो शुभ रही पर अब कड़ी परीक्षा अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली श्रृंखलाओं में होगी।
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…
अमरीका के श्रम विभाग द्वारा कुछ कंपनियों के स्थायी श्रम प्रमाणन-पी.ई.आर.एम. कार्यक्रम पर लगाई गई…
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा है कि मौजूदा अल नीनो की स्थिति और…
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा कारणों…
रेल मंत्रालय ने बताया है कि आज दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती गंतव्यों…