भारत

भारत ने तीसरी बार ICC T20 विश्व कप जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया

भारत ने तीसरी बार आईसीसी टी-ट्वेंटी विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के नरेन्‍द्र मोदी स्टेडियम में टी-20 क्रिकेट विश्‍व कप के फाइनल में भारत, न्यूजीलैंड को मात देकर फिर से चैंपियन बन गया। इसके साथ ही वह टी-20 विश्‍व कप तीसरी बार जीतने वाला पहला देश भी बन गया है। भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 रन का विशाल लक्ष्य दिया था, लेकिन न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में केवल 159 रन बनाकर ढेर हो गई। भारत टी-20 वर्ल्ड कप लगातार दूसरी बार जीतने वाला देश भी बन गया है। भारत के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने फाइनल में कमाल का प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह ने केवल 15 रन देकर चार विकेट हासिल किए। अक्षर पटेल ने 27 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। जसप्रीत बुमराह को प्‍लेयर ऑफ द मैच और संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आईसीसी टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारत को तीन बार विश्‍व कप जीतने वाला एकमात्र देश बनने का गौरव प्राप्‍त हुआ है और भारतीय क्रिक्रेट टीम लगातार दो बार कप जीतने वाली एकमात्र टीम भी बन गई है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि फाइनल में ऐतिहासिक विजय देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह शानदार जीत टीम के असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने ज़बरदस्त हौसला दिखाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

8 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

13 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

14 घंटे ago