भारत, अमेरिका और चीन के बाद तीसरा सबसे बडा घरेलू विमानन बाजार बन गया है। भारत की विमानन विश्लेषण कम्पनी ऑफिशियल एयरलाइन गाइड के अनुसार इंडिगो और एयर इंडिया विमानन कम्पनियों द्वारा विमानों के बेडे का विस्तार किए जाने के बाद भारत ने विमानन बाजार में तीसरा स्थान प्राप्त कर लिया है।
कम्पनी के अनुसार भारत की घरेलू विमानन क्षमता पिछले दस वर्षों में दोगुनी हुई है। अप्रैल 2014 में उनासी लाख सीटों की तुलना में अप्रैल 2024 में एक करोड 55 लाख सीटें हो गईं। भारत ने तीसरे स्थान पर पहुंच कर ब्राजील का स्थान लिया है जो अब चौथे स्थान पर आ गया है।
इंडिगो और एयर इंडिया ने एक हजार से अधिक विमानों की खरीद के ऑर्डर दिए हैं।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…