संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतानेनी हरीश ने पाकिस्तान से कहा है कि वह जम्मू-कश्मीर के अपने अवैध कब्जे वाले इलाकों में मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन बंद करे। उन्होंने कल 80वें संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर आयोजित खुली बहस के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए यह बात कही।
पर्वतानेनी हरीश ने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर हमेशा ही भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग रहेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने समय की कसौटी पर खरी उतरीं देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं और संवैधानिक रूपरेखा के अनुरूप अपने मौलिक अधिकारों का इस्तेमाल किया है।
पर्वतानेनी हरीश ने संपूर्ण विश्व को एक परिवार मानते हुए वसुधैव कुटुम्बकम के प्रति देश की प्रतिबद्धता पर बल दिया, जिसमें सभी के लिए न्याय, गरिमा और समृद्धि सुनिश्चित होती है।
वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…
दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…
भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…
भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…