भारत ने कल गुवाहाटी में पांच मैचों की टी-ट्वेटी क्रिकेट श्रृंखला के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। कप्तान सूर्य कुमार यादव की कप्तानी में भारत ने श्रृंखला में तीन-शून्य की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
भारत ने दस ओवर में दो विकेट खोकर 154 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में 68 रन और कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 26 गेंद में 57 रन बनाए। अभिषेक शर्मा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में तेजी से अर्धशतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।
उन्होंने केवल 14 गेंद में अर्द्धशतक लगाया। जसप्रीत बुमराह ने 17 रन देकर तीन विकेट लिये। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। चौथा टी-20 मैच बुधवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।
भारत एशिया कप महिला क्रिकेट के फाइनल में पहुंच गया है। सेमीफाइनल में कल भारत…
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2026 की अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की…
ट्रम्प प्रशासन ने एच-1बी कर्मचारियों और कई अन्य रोजगार-आधारित वीजा धारकों को नौकरी जाने के…
नई दिल्ली में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन कल भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिन…
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज…
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत को दुनिया की आर्थिक वृद्धि का एक प्रमुख आधार बताया…