खेल

भारत ने पांचवें और अंतिम टी-ट्वेंटी अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराकर श्रंखला 3-1 से जीती

भारत ने कल रात अहमदाबाद में पांचवें और अंतिम टी-ट्वेंटी अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराकर श्रृंखला 3-1 से जीत ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारत ने तिलक वर्मा के 73 और हार्दिक पांड्या के 63 रनों की बदौलत 20 ओवर में 231 रन बनाए। हार्दिक ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक बनाया, जिससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बन गए।

दक्षिण अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बॉश ने दो विकेट लिए, जबकि ओटनेल बार्टमैन और जॉर्ज लिंडे ने एक-एक विकेट लिया। 232 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, मेहमान टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन ही बना पाई, जिसमें क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। भारत के वरुण चक्रवर्ती ने चार विकेट लिए।

हार्दिक को मैन ऑफ द मैच और वरुण को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इस हफ्ते की शुरुआत में लखनऊ में कोहरे की वजह से चौथा टी-20 मैच रद्द कर दिया गया था।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने मॉरीशस के पोर्ट लुइस पहुंचे

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर आज नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने के लिए…

8 घंटे ago

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों को सीमा पार लेनदेन को तेज करने के निर्देश दिए

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों को सीमा पार लेनदेन को तेज करने के निर्देश दिए…

8 घंटे ago

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर…

9 घंटे ago

असम, केरलम और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए मतदान संपन्‍न

असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न…

9 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर के 250 सदस्यीय युवा प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से भेंट की

गृह मंत्रालय के 'वतन को जानो' कार्यक्रम में भाग लेने वाले जम्मू-कश्मीर के 250 सदस्यीय…

9 घंटे ago