खेल

राष्‍ट्रमंडल खेलों में भारत ने कल जूडो में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए दो स्‍वर्ण पदक जीते

ग्लासगो राष्‍ट्रमंडल खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने कल जूडो में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए दो स्‍वर्ण पदक जीते। भारत ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में यादगार ‘डबल पोडियम फिनिश’ हासिल की, डेकाथलॉन में पहला कांस्‍य पदक जीता और 10 मुक्केबाजों ने अपनी-अपनी स्‍पर्धा के फाइनल में जगह बनाई।

अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जूडो में भारत के लिए पहले राष्‍ट्रमंडल खेल में स्‍वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। अस्मिता ने महिलाओं का 48-किलोग्राम वर्ग का खिताब जीता, जबकि हर्ष ने पुरुषों के 60-किलोग्राम वर्ग में स्‍वर्ण पदक जीता। यामिनी मौर्य ने महिलाओं के 57-किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता।

एथलेटिक्‍स में, ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 85 दशमलव आठ-तीन मीटर के साथ रजत पदक जीता। जबकि यशवीर सिंह ने 85 दशमलव चार-एक मीटर के थ्रो के साथ कांस्‍य पदक जीता। तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन में कांस्‍य पदक जीतकर राष्‍ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। भारत के 10 मुक्केबाजों ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत अब कुल 23 पदक के साथ तालिका में 10वें स्थान पर है। जिसमें पांच स्‍वर्ण, 12 रजत और छह कांस्‍य पदक शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

45 मिनट ago

फ्लाईदुबई हाईजैक मामले में सह-पायलट गिरफ्तार, भारतीय कैप्टन ने घायल होने के बावजूद 174 यात्रियों की जान बचाई

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

49 मिनट ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

55 मिनट ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने राष्ट्रीय तटीय मिशन 2.0 के लिए दिशानिर्देश जारी किए

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में…

57 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर बात, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत…

14 घंटे ago

सीसीआई ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया की शत-प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की…

14 घंटे ago