भारत ने ऑपरेशन सिंधु के अंतर्गत भारतीयों को सुरक्षित निकाल कर स्वदेश वापस लाने के प्रयासों में सहयोग के लिए इस्राइल, ईरान, जॉर्डन, मिस्र, आर्मेनिया और तुर्कमेनिस्तान का आभार व्यक्त किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारतीय वायुसेना के विमानों ने अपने नागरिकों को युद्ध ग्रस्त ईरान से वापस लाने के लिए अब तक 14 उड़ानें भरी हैं। भारत ने ईरान और इस्राइल से अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए 18 जून को ऑपरेशन सिंधु शुरू किया था। रणधीर जायसवाल बताया कि ईरान में करीब दस हजार और इस्राइल में लगभग चालीस हजार भारतीय नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि ईरान से भारत ने अब तक 3 हजार चार सौ 26 नागरिकों को सुरक्षित निकाला है। इस्राइल से अब तक चार उड़ानों में आठ सौ 18 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया है।
वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…
यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान…
पीएम-सेतु योजना का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना के अंतर्गत उन्नत…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय…
आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय मंत्री…
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…