खेल

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने 6 स्वर्ण, 9 रजत तथा 7 कांस्य सहित 22 पदकों के साथ अपना अभियान सम्पन्न किया

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने छह स्वर्ण, नौ रजत और सात कांस्य सहित 22 पदकों के साथ अपना अभियान का समापन किया। नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इस चैंपियनशिप में कल अंतिम दिन सिमरन शर्मा ने 200 मीटर दौड़ में रजत और प्रीति पाल ने 100 मीटर टी35 में रजत पदक जीता, दोनों ने इस प्रतियोगिता में अपना दूसरा पदक जीता है। पैरालंपिक चैंपियन नवदीप ने भाला फेंक स्‍पर्धा के F41 वर्ग में रजत और संदीप ने 200 मीटर टी44 में कांस्य पदक जीता।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा-एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप 2025 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए भारतीय पैरा-एथलीट दल की सराहना की। भारत ने इस प्रतियोगिता में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण पदकों सहित 22 पदक हासिल किए, जो देश की पैरा-खेल यात्रा में एक नई उपलब्धि है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत द्वारा पहली बार इस प्रतिष्ठित वैश्विक आयोजन की मेजबानी करने पर भी गर्व व्यक्त किया।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में संपन्न विश्व पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए आज भारतीय पैरा-एथलीट टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 22 पदक जीतकर पैरा-एथलीटों ने अपने साहस, जज्बे और दृढ़ संकल्प से देश को प्रेरित किया है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह उपलब्धि राष्ट्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है और भारत में पैरा-स्पोर्ट्स के विकास के लिए एक मज़बूत आधार प्रदान करती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह उपलब्धि खेलों में समावेशिता और उत्कृष्टता के चलन को और मज़बूत करेगी।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक पारित

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक-2025 ध्‍वनिमत से पारित कर दिया है।…

52 मिनट ago

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को ईंधन भेजने में भारत के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को ईंधन…

54 मिनट ago

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद राज्‍यविधान परिषद की सदस्‍यता से इस्तीफा दिया

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड-जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए…

58 मिनट ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा – वैश्विक अनिश्चितता के कारण विश्‍व की मुद्राओं में अस्थिरता परन्‍तु भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने संसद में भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का उल्‍लेख करते हुए…

1 घंटा ago

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज दोपहर ‘मेरा बूथ,…

1 घंटा ago

दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी, पहला चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा

भारत के महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने आज नई दिल्ली में…

1 घंटा ago