भारत

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने अल्पसंख्यक अधिकारों के उल्लंघन और सैन्य नियंत्रण को लेकर पाकिस्तान की आलोचना की

भारत ने पाकिस्तान पर भारत को बदनाम करने और आर्थिक संकट, अराजकता तथा मानवाधिकार उल्लंघन जैसी घरेलू चुनौतियों से ध्यान भटकाने के लिए दुष्प्रचार का आरोप लगाया है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में अल्पसंख्यक मामलों के विशेष दूत के साथ संवाद के दौरान कल भारत के प्रथम सचिव रघु पुरी ने अल्पसंख्यक अधिकार के मामले में पाकिस्तान के रिकॉर्ड पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना राजनीतिक नेतृत्व पर अब भी नियंत्रण बनाए हुए है। श्री पुरी ने कहा कि पाकिस्तान में सेना ही देश का ‘वास्तविक शासक’ है वहां की सरकार पाकिस्तानी सेना के निर्देशों को नजरअंदाज नहीं कर सकती।

रघु पुरी ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की घटती आबादी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक अधिकारों की रक्षा करना हर देश की जिम्मेदारी है और पाकिस्तान को चाहिए कि वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की आलोचना करने के बजाय अपने नागरिकों के कल्याण पर ध्यान दे।

रघु पुरी ने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान का कोई दावा नहीं है क्योंकि यह भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि असली मुद्दा पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले इलाक़ों को खाली कराने का है।

रघु पुरी ने कहा कि भारत बहु-धार्मिक, बहु-जातीय और बहुभाषी समाज है और अल्पसंख्यक अधिकारों के मामले में भारत का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदायों के लिए किए गए संवैधानिक उपायों तथा सरकार, सशस्त्र बलों, उद्योग और संस्कृति में इन समुदायों के योगदान की चर्चा की।

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ गया

बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की…

5 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित एअर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भव्य एअर शो ‘विंग्स ओवर…

8 मिनट ago

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलकर बुधवार तक आंध्र प्रदेश और यनम तट की ओर बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम…

7 घंटे ago

सऊदी अरब में रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए परामर्श…

7 घंटे ago

DGHS ने एकल-उपयोग चिकित्सा उपकरणों और डिस्पोजेबल सर्जिकल वस्तुओं को दोबारा इस्‍तेमाल नहीं करने की चेतावनी जारी की

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक-डी.जी.एच.एस. ने सभी सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों में एकल-उपयोग चिकित्सा उपकरणों…

7 घंटे ago

भारत ने जॉर्डन में करक के गिरिजाघर पर हमले की निंदा की

भारत ने कल जॉर्डन में करक के गिरिजाघर में हमले की निंदा की है। इस…

7 घंटे ago