भारत

भारत यूरोप को हथियार निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया

भारत यूरोप को हथियार निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। यूरोप में रक्षा उपकरणों की बढ़ती मांग और भारत में उत्पादन बढ़ने से निर्यात में बढ़ोतरी हुई है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने कल यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत का रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38 हज़ार 424 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है।

राजेश सिंह ने बताया कि पिछले दस वर्षों में भारत का रक्षा उत्पादन बढ़ा है। इस क्षेत्र में 16 सरकारी कंपनियाँ, करीब 840 बड़ी और मध्यम निजी कंपनियाँ और लगभग 17 हज़ार छोटी कंपनियाँ और स्टार्टअप काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत अब 80 से अधिक देशों को रक्षा उपकरण बेच रहा है। इनमें तोपें, गोला-बारूद, छोटे हथियार, हेलमेट और बुलेटप्रूफ जैकेट शामिल हैं।

सरकार का लक्ष्य है कि रक्षा क्षेत्र में हर साल होने वाले कुल पूंजीगत खर्च का 75 प्रतिशत हिस्सा भारत में ही खर्च किया जाए। इसके तहत देश में बने रक्षा उपकरणों को प्राथमिकता दी जाएगी। रक्षा सचिव ने कहा कि कई विदेशी देश भारतीय हथियारों और रक्षा उपकरणों में रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत यूरोपीय देशों के साथ मिलकर रक्षा उपकरण बनाने और यूरोपीय कंपनियों को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत भारत में उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने की योजना पर काम कर रहा है। इससे दोनों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ेगा।

Editor

Recent Posts

राजस्थान में 16 जिलों की तीन हजार 314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के पदों के लिए मतदान जारी

राजस्थान में 16 जिलों की तीन हजार 314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच…

1 घंटा ago

भारतीय स्टेट बैंक ने हाल के डेटा लीक के बाद ग्राहकों की जमा राशि सुरक्षित होने का आश्वासन दिया

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा है कि साइबर घटना में जिन ग्राहकों की निजी…

2 घंटे ago

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी) की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी)…

2 घंटे ago

डीआरआई ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के अंतर्गत पाकिस्तानी वस्तुओं पर लगे प्रतिबंध को दरकिनार करने के एक और प्रयास को विफल किया

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट के अंतर्गत पाकिस्तान से आयातित या निर्यातित…

2 घंटे ago

डीआरआई ने पंजाब के फगवाड़ा में 5.6 किलोग्राम हेरोइन जब्त की; चार ड्रग तस्कर गिरफ्तार

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को जारी…

2 घंटे ago