भारत ने फ्रांस में रह रहे या वहाँ यात्रा करने की योजना बना रहे अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा परामर्श जारी किया है। इसमें हिंसक प्रदर्शनों, कुछ क्षेत्रों में कर्फ्यू और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में संभावित बाधाओं के मद्देनजर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
फ्रांस में भारतीय दूतावास ने नागरिकों से बड़ी सभाओं और प्रदर्शन वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा है। दूतावास ने यात्रियों को आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने और परिवहन सेवाओं में संभावित बाधाओं की जानकारी लेने की भी सलाह दी है। फ्रांस की यात्रा करने या देश के भीतर यात्रा की योजना बना रहे लोगों से उड़ानों के समय में बदलाव की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस और ट्रैवल एजेंसियों के संपर्क में रहने को कहा गया है।
यह परामर्श फ्रांस में देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच जारी किया गया है। फ्रांस सरकार ने इस महीने की 24 तारीख को होने वाले प्रदर्शनों के दौरान हिंसा रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
इससे पहले, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा था कि हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए सरकार सभी कानूनी उपायों का इस्तेमाल करेगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि फिलहाल आपातकाल घोषित करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इस पर विचार किया जा सकता है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का पहला मैच आज न्यूजीलैंड…
केरलम के सभी जिलों में आज बारिश की चेतावनी दी गई है। केरलम के एर्नाकुलम,…
संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि प्राकृतिक जलवायु घटना ‘अल नीनो’ से दुनिया भर…
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सी.ए.क्यू.एम.) ने ग्रेडेड…
दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-एक यानी ग्रैप-1 लागू होने के बाद, दिल्ली मेट्रो रेल…
यूनेस्को के विश्व धरोहर केंद्र ने भारत के तीन नए स्थलों को विश्व धरोहरों की…