बिज़नेस

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो गया है। भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन की ओर से आयोजित इस वार्षिक मेले का विषय है- विकास और विरासत। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कल इस मेले का उद्घाटन किया था।

इस वर्ष व्‍यापार मेले में बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश साझेदार राज्‍य हैं, जबकि असम, दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल को ‘फोकस राज्य’ बनाया गया हैं। व्‍यापार मेले में अंतरराष्ट्रीय भागीदार के तहत 11 देशों के प्रदर्शक शामिल है। इनमें थाईलैंड, ईरान, घाना, नेपाल, अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्कीये, चीन, श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल हैं। भारत अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार मेले के पहले पांच दिन व्‍यावसायिक दिवस हैं, जो व्‍यापारिक गतिविधियों से जुड़े आगंतुकों के लिए आरक्षित रहेंगे। इसके बाद 19 से 27 तारीख तक ये मेला आम जनता के लिए खुला रहेगा। मेले का समय सुबह 10 बजे से शाम साढ़े 7 बजे तक का है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के उपायों की समीक्षा की

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण…

33 मिनट ago

ओडिशा के हर गरीब को मिलेगा पक्का घर, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी तत्काल 5 लाख पीएम आवास की सौगात

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ओडिशा…

37 मिनट ago

DRI ने वैध डाक व्यापार चैनलों का दुरुपयोग करने के एक सिंडिकेट के प्रयास को विफल करते हुए यूरोप से डाक पार्सल में छिपाकर रखी 10.8 KG एम्फ़ैटेमिन जब्त किया

विभिन्न ट्रेड स्ट्रीम में अपनी निरंतर सतर्कता जारी रखते हुए, डायरेक्टरेट ऑफ़ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने…

40 मिनट ago

अमरीका में संचार व्यवधान के कारण उड़ानों पर लगी रोक हटी, लगभग 7 हजार उड़ानें बाधित हुई थीं

अमरीकी संघीय विमानन प्रशासन ने आज दूरसंचार में आई खराबी के कारण हवाई यातायात नियंत्रण…

7 घंटे ago

केंद्र सरकार ने इस महीने के दूसरे पखवाड़े के लिए घरेलू बाजार में चीनी की बिक्री का कोटा 13 लाख मीट्रिक टन तय किया

केंद्र सरकार ने इस महीने के दूसरे पखवाड़े के लिए घरेलू बाजार में चीनी की…

7 घंटे ago